राइट न्यूज हिमाचल…..
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों ने एक विधवा महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी।
मारपीट की इस घटना में महिला बुरी तरह से लहूलुहान हो गई।इतना ही नहीं दोनों आरोपियों ने महिला को बचाने आए लोगों को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी घायल कर दिया।मामला पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत बडूखर काहै।
50 वर्षीय सुषमा देवी पत्नी दिवंगत शांता कुमार निवासी गांव बडूखर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह रियाली में अपनी मलकीयत भूमि पर मक्की की बिजाई कर रही थी। इस दौरान रियाली बडूखर निवासी बलदेव सिंह अपने भाई सुरमी के साथ ट्रैक्टर चलाकर उसके खेत में आघुसा।
इस दौरान दोनों आरोपी उसी के खेत में बिजाई करने लगे।जब महिला ने आरोपियों को ऐसा करने से मना किया तो सुरमी और बलदेव ने लोहे की संगल सहित दराटी से उसपर हमला कर दिया। यह देखकर जब आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग महिला को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और 6 लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।
उधर, पुलिस थाना इंदौरा प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि पीड़ितों को सिविल अस्पताल इंदौरा से एक्स-रे के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों केखिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धारा ओंके तहत मामला दर्ज किया गया है।
