राइट न्यूज हिमाचल…
हमीरपुर : ऊना जिला की गगरेट पुलिस ने चिट्टे के मामले में नादौन क्षेत्र के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो युवक नादौन शहर के निकट चुनान गांव के हैं, जबकि एक अन्य युवक नादौन के साथ सटे व्यास नदी किनारे स्थित ज्वालामुखी क्षेत्र के भडोली गांव से है।
मिली जानकारी के अनुसार,पुलिस ने गश्त के दौरान इच्छाधारी मंदिर गगरेट के समीप पंजाब की तरफ से बाइक पर आ रहे तीन युवकों को जांच के लिए रोका।
पुलिस को देखकर तीनों युवक घबरा गए। शक के आधार पर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 4.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया।गिरफ्तार युवकों की पहचान विशाल शर्मा पुत्र सुरेन्द्र कुमार,अंकित शर्मा पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी गांव चुनान, डाकघर जलाड़ी, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर और रोहित कुमार पुत्र गणेश कुमार निवासी गांव डाकघर भडोली, तहसील ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अम्ब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।


