पूर्व युका अध्यक्ष मनीष ठाकुर दिल्ली में गिरफ्तार

पूर्व युका अध्यक्ष मनीष ठाकुर दिल्ली में गिरफ्तार

राईट न्यूज / हिमाचल

आज दिल्ली में राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार पर किसान विरोधी कानून बनाने को लेकर रोष मार्च निकाला गया जिसमें हिमाचल प्रदेश के पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने भी बढ़-चढ़कर युवा साथियों के साथ हिस्सा लिया।

दिल्ली के संसद भवन के सामने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ट्रैक्टर पर पहुंचे इस दौरान उनके साथ कई सांसद भी मौजूद रहे वहीं हिमाचल प्रदेश के युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर भी इस रैली में अपने युवा साथियों के साथ नजर आए उन्हें भी दिल्ली में विरोध के बाद गिरफ्तार किया गया।

इस बारे में मनीष ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बताया कि देश में किसानों पर जबरन कानून थोपा जा रहा है जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है इनमें कुछ कानून के हिस्से ऐसे हैं जिससे किसानों की जमीन और फसल दोनों ही बड़े उद्योगपतियों के हाथों में चली जाएंगी यही कारण है कि देश में कांग्रेस इस वक्त किसानों का पुरजोर साथ दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *