चोरी की बाईक बरामद पांवटा पुलिस को मिली कामयाबी

चोरी की बाईक बरामद पांवटा पुलिस को मिली कामयाबी

13 फरवरी को टेलर की दुकान के आगे से चोरी किया था दुपहिया वाहन

राईट न्यूज / पांवटा साहिब

पांवटा साहिब मे एक दुकान से बाईक के चोरी मामलें में पुलिस टीम ने शातिर चोर को बाईक समेत अमरकोट से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब बाजार से एक टेलर की बाईक दुकान के सामने से 13 फरवरी को चोरी हुई थी। जिसके बाद व्यक्ति ने पुलिस थाने में बाईक चोरी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिसके बाद डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने इस मामलें को जांच के लिए हेडकांस्टेबल ओमप्रकाश व जागर सिंह को लगाया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली की चोरी की बाईक अमरकोट के एक युवक के घर पर है।

जिसके बाद पुलिस टीम ने दीपक कुमार पुत्र सज्जन सिंह के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चोरी की बाईक यूपी 20वाई-7130 घर से बरामद की। पुलिस टीम ने आरोपी को बाईक समेत हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की एक युवक को चोरी की बाईक समेत हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *